बच्चों के विकास के लिए क्या जरूरी है

बच्चों के विकास के लिए क्या जरूरी है

Introduction

सभी माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ्य और तंदरुस्त रहे, ना केवल मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी। बच्चे का पूरा विकास होने के लिए उसका मानसिक विकास होना भी बहुत जरूरी है। बच्चे के शारीरिक विकास के लिए बच्चों से एक्सरसाइज करवाई जाती है ताकि उनका शरीर डेवेलप करे और बॉडी की डेवेलपमेंट दिखाई देती है ,लेकिन मानसिक विकास यानि मेन्टल हेल्थ हमे दिखाई नहीं देती, बच्चों के मानसिक विकास के लिए उनके खान-पान पर, उनके पोषक तत्वों पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता है लेकिन ये बहुत जरूरी है।बच्चों के विकास के लिए क्या जरूरी है |

बच्चों के विकास के लिए क्या जरूरी है

1. दूध :

बच्चे के मानसिक विकास के लिए दूध को महत्वपूर्ण आहार माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है, जो कि बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास, दोनों के लिए बहुत जरूरी होता है। दूध से हड्डियां मजबूत होती है। इसलिए अपने बच्चे के सही विकास के लिए उन्हें दूध का सेवन जरूर करवाएं।

2. अंडा :

अंडा प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अंडा बच्चे के मानसिक विकास के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें कोलीन नामक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कोलीन दिमाग के उचित काम और विकास के लिए जरूरी होता है। अंडे को आप कैसे भी खा सकते है। कई तरह के डिशेस बना के आप इसका सेवन कर सकते हैं।

3. हरी सब्जियां :

जितना ज्यादा हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं ,उतना ही बच्चे इससे दूर भागते हैं। बच्चे को अक्सर हरी सब्जियां पसंद नहीं आती है। वे सब्जियों के नाम सुनते ही नाक मुँह बनाने लगते हैं। लेकिन बच्चों के मानसिक विकास के लिए हरी सब्जियां बहुत जरूरी है। सब्जियां हर पोषक तत्वों से भरपूर होती है ,जो कि बच्चों के दिमाग के विकास के लिए बहुत जरूरी है। आप अपने बच्चे के आहार में ज़्यादा से ज़्यादा हरी सब्जियां शामिल करें।

4. मसूर दाल :

मसूर की दाल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं ,और इसके बहुत सारे फायदे भी होते हैं। मसूर दाल में प्रोटीन ज़्यादा मात्रा में मौजूद होता है। इससे पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है। मसूर दाल मानसिक विकास के लिए सही होती है और इससे मेटाबॉलिज़्म भी सही होता है। इसलिए बच्चे के खान-पान में मसूर की दाल जरूर शामिल करें।

5. सोयाबीन :

बच्चों के आहार में सोयाबीन को जरूर शामिल करें। सोयाबीन से बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती बढ़ती है। बच्चों की लम्बाई बढ़ाने में भी इसकी अहम् भूमिका होती है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि आप सोयाबीन का किसी भी तरह से सेवन कर सकते हैं। इसकी सब्जी ,पुलाव ,बिरयानी अनेक तरह के व्यंजन बन जाते हैं। इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कि बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास दोनों के लिए फायदेमंद है।

Share
Message
Twitter
Email
Print