दूध के दांत में कीड़ा लग जाए तो इस तरह से रखें बच्चों के दांतों का ख्याल

दूध के दांत में कीड़ा लग जाए तो इस तरह से रखें बच्चों के दांतों का ख्याल

Introduction

आजकल  बच्चे तो बच्चे बड़े भी लापरवाह हो गए हैं, बच्चों को लेकर, उनकी ज़िद्द को लेकर और वही ज़िद्द भारी पड़ जाती है। आजकल पेरेंट्स भी बच्चे को लाड-प्यार  में चॉकलेट-टॉफ़ी और कई मीठी चीज़ें देते हैं या फिर बच्चे ज़िद्द करके ले लेते हैं। बच्चों के ऐसी ही चीज़ें खाने से दांत सड़ने लग जाते हैं। उनके दांतों में कैविटी हो जाती है। कई बार बच्चे के दांत की फिलिंग करवानी  पड़ती है। कई बार सही समय पर जब इलाज़ नहीं होता है, तब दांतों में दर्द होने लगता है और दांत खराब हो जाते हैं। दूध के दांत में कीड़ा लग जाए तो इस तरह से रखें बच्चों के दांतों का ख्याल

दूध के दांत में कीड़ा लग जाए तो इस तरह से रखें बच्चों के दांतों का ख्याल

दांतों में कीड़ा लगने के कारण :

  • सही ढंग से ब्रश ना करना
  • ज्यादा मीठी चीज़ें खाना
  • ज्यादा गर्म चीजे़ं खाना
  • ऑयली या फ़ास्ट फूड्स का सेवन करना
  • चॉकलेट ,टॉफ़ी या कैंडी खाना
  • कैल्शियम ,विटामिन डी की कमी होना

छोटे बच्चों को इन सिचुएशन से बचाने के लिए जरूरी है उनके दांतों का ध्यान रखना ताकि उनमें कीड़ा ना लगे। इसके लिए सबसे जरूरी बात है दांतों को साफ़ रखना और रोज़ ब्रश करना। तो चलिए जानते हैं आसान घरेलू उपचारों के बारे में जिससे बच्चों के दांत मजबूत और स्वस्थ्य रहेंगे।

1. हल्दी :

हल्दी पाउडर लें और उसमें सरसों के तेल की कुछ बूँद डालें और अच्छे से मिला लें। बच्चे को रोज़ाना दिन में 2 बार इससे ब्रश करवाएं। ऐसे ब्रश करने से दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे और बच्चे के दांत भी हेल्दी रहते हैं।

2. फिटकरी :

हर दिन फिटकरी को गर्म पानी में घोल लें और उस पानी से बच्चों को रोज़ कुल्ला करवाएं। इससे दांतों में लगे कीड़े खत्म हो जाते हैं ,और साथ ही आने वाली साँसों से बदबू भी नहीं आती हैं।

3. हींग :

हींग को गर्म कर लें और उसे रूई की सहायता से बच्चे के दांतों में लगाएं। रोज़ाना ब्रश करने के बाद बच्चे के दांत में हींग लगा दें ,इससे कीड़े खत्म होते हैं।

4. दालचीनी :

दालचीनी का पाउडर सरसों तेल में मिक्स कर लें और उसे रूई से दांत पर लगाएं। रोज़ाना दांत पर दालचीनी का पाउडर लगाने से दांतों में कीड़े खत्म हो जाते हैं।

5. लौंग :

हर दिन लौंग के तेल को रूई में भिगोकर दांतों के अंदर लगाएं, इससे दांतों के कीड़े भी खत्म हो जाते हैं और दर्द में भी आराम मिलता है।

Share
Message
Twitter
Email
Print