खजूर के 5 फायदे जिसे अपनाकर आप बिल्कुल फिट रहेंगे।

खजूर के 5 फायदे जिसे अपनाकर आप बिल्कुल फिट रहेंगे।

Introduction


खजूर तो आपने खाया ही होगा लेकिन सर्दियों में खजूर खाने का मज़ा ही कुछ और होता है , इसकी ख़ास बात यह होती है कि इनमें मौजूद विटामिन ,मिनरल्स की प्रचूर मात्रा है जो हमारे शरीर के लिए दवाई की तरह काम करता है। यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि शरीर के लिए सेहतमंद भी होता है।

तो चलिए हम जानते हैं कि खजूर सबका फेवरेट कैसे है और लोग इसे इतना क्यों पसंद करते हैं।

वजन को बढ़ाने के लिए खजूर खाएं :

अगर आपका वजन कम है ,नहीं बढ़ रहा है तो आप घी के साथ खजूर का सेवन करें ,खजूर आपका वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। खजूर में प्रोटीन और विटामिन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।

खून कि कमी को दूर करने के लिए खजूर का सेवन करें :

अगर आपके शरीर में खून कि कमी होती है तो आप दूध के साथ खजूर का सेवन करें। खजूर में आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। आयरन की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है।
जैसे : एनीमिया ,थकान आदि। खजूर हमारे शरीर के खून को साफ़ करता है।

गठिया के मरीज़ को खजूर का सेवन करना चाहिए :

अगर आप गठिया के मरीज़ हैं तो आपको खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए। खजूर में कई तरह के तत्व मौजूद होते हैं जैसे : मैग्नीशियम ,कॉपर सेलेनियम आदि। ये सब हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद कारगार होतें है।

खजूर कब्ज की समस्या को भी दूर करता है :

अगर आप रात में खजूर को पानी में भिगो कर रख देतें हैं , और रोज़ सुबह भीगी खजूर का सेवन करतें हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र सही रहता है। जिनको कब्ज की प्रॉब्लम है उन्हें खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए।

खजूर का सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है :

खजूर में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है , और यह ज्यादा फायदेमंद होता है , खजूर में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। लोग खजूर को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। सबका फेवरेट बना हुआ है खजूर।

Share
Message
Twitter
Email
Print