बादाम अखरोट और मूंगफली में से कौन है सबसे ज्यादा हैल्थी ? जानिये इनके फायदे और पोषक तत्व।

बादाम अखरोट और मूंगफली में से कौन है सबसे ज्यादा हैल्थी ? जानिये इनके फायदे और पोषक तत्व।

Introduction

जब आप किसी भी शॉप पे या स्टोर में ड्राई फ्रूट्स या नट्स लेने जाते हैं,तो आपके पास कई ऑप्शन होते हैं। ताकत बढ़ाने वाले ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो बादाम ,अखरोट और मूंगफली सबसे ऊपर है। जो लोग कमज़ोर है, अपने कमज़ोर शरीर से परशान हैं ,वे इनमें से किसी एक का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सेहत के हिसाब से कौन सा नट्स ज़्यादा फायदेमंद होगा ,इस बात की जानकारी हर किसी को नहीं होती।

तो आइये आज हम जानेंगे कि बादाम ,मूँगफ़ली और अखरोट में से कौन ज़्यादा फायदेमंद है और इनमें कौन- कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

1. बादाम :

बादाम ड्राई फ्रूट्स का हिस्सा माना जाता है। इसमें फाइबर ,मिनरलस,प्रोटीन और विटामिनस अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसे स्वास्थ्या के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लोग बादाम का सेवन कई तरीके से करते हैं। कई लोग बादाम को कच्चे या रोस्ट कर के खाते है , तो कई लोग मीठे या नमकीन व्यंजनों में शामिल कर के खाते हैं ,और कई लोग बादाम को भीगाकर खाते हैं। जो कि ज़्यादा फायदेमंद होता है। बादाम आमतौर पर मिडिल ईस्ट में पाया जाता है।

लेकिन बादाम का सबसे बड़ा उत्पादक देश अमेरिका माना जाता है। बादाम के कई फायदे होते है। बादाम में हैल्थी फैट पाया जाता है ,जो कि अधिक फायदेमंद माना जाता है। बादाम में कोलेस्ट्रोल नहीं पाया जाता है ,ये बैड कोलेस्ट्रोल के खतरे को कम करता है। अल्ज़ाइमर्स की प्रॉब्लम को दूर करता है ,इसे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने ,वजन को कम करने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

आइये हम बात करते हैं एक मुट्ठी बादाम में कितनी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।

प्रोटीन : 6 ग्राम ,फाइबर : 3.5, मैगनेशियम : RDI का 20 %, विटामिन ई : RDI का 37 %, मैगनीज़ : RDI का 32 %, वसा : 14 ग्राम

2. अखरोट :

अखरोट में ओमेगा -3 अधिक मात्रा में पाया जाता है और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अधिक पाए जाते है। जो लोग रोज़ अखरोट का सेवन करते हैं ,उनका दिमाग हैल्थी रहता है। जबकि दिल के रोग और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अखरोट को कई तरह से खा सकते हैं। इसे आप भीगा कर कच्चा या किसी व्यंजन में डालकर सेवन कर सकते हैं। अखरोट का ऊपरी सतह कठोर होता है ,लेकिन अंदर से नरम होता है।

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व निंम्नलिखित हैं।

जैसे : कैलोरी :185 , वाटर : 4 %,प्रोटीन :4 .3 ग्राम , फाइबर :1 .9 ग्राम ,वसा : 18 .5 ग्राम ,काबर्स : 3 .9 ग्राम और चीनी : 0 .7 ग्राम

3. मूंगफली

मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है। वैसे ये बादाम के मुकाबले ज़्यादा फायदेमंद और सस्ती भी होती है।
मूंगफली के कई सारे फायदे होते है। जो लोग जिम जाते हैं ,वो रोज़ इसका सेवन करते हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होती है ,पौरुष शक्ति को बढ़ाता है। हमारे बालों और त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।

मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व निम्नलिखित हैं।

कैलोरी :567 ,पानी :7 %, फाइबर :8 .5 ग्राम ,प्रोटीन :25 .8 ,वसा: 49 .2 ग्राम ,चीनी : 4 .7 ग्राम ,ओमेगा 6 : 15 .56 ग्राम

Share
Message
Twitter
Email
Print