बालों को झड़ने से रोकने के 8 घरेलू उपाय।

बालों को झड़ने से रोकने के 8 घरेलू उपाय।

Introduction

बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जो पुरुष हो या महिला किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर परिवार में किसी को बाल झड़ने की समस्या है तो इसका सामना बाकी सदस्य को भी करना पड़ सकता है। शारीरिक तथा मानसिक तनाव के कारण भी बाल झड़ सकते हैं और ये समस्या किसी भी उम्र से हो सकती है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते लेकिन कई बार असर दिखता है पर बहुत कम समय के लिए, तो आज हम जानते हैं बाल झड़ने से रोकने के कुछ घरेलु उपाए जिनका असर दिखने में थोड़ा समय जरूर लगता है पर ये बहुत असरदार होते हैं :

1. नारियल तेल :

नारियल तेल का उपयोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। नारियल तेल बालों के डैमेज को कम करता है और यह बालों को पोषण प्रदान करता है। इसे बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं तथा काले और धने भी होते हैं।

नारियल तेल को स्तेमाल करने का तरीका है :

  • रात को सोने से पहले बालों और स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।
  • फिर अगले दिन शैम्पू से धो लें।
  • नारियल तेल हम हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

2. प्याज का रस :

प्याज के रस से बालों के झड़ने की समस्या को कम अथवा बिलकुल ठीक किया जा सकता है। प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं , इस कारण यह स्कैल्प में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाव कर बालों को झड़ने से रोकता
है। प्याज का रस बालों की जड़ों को अंदर से मजबूत बनाता है जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।

प्याज के रास को लगाने का तरीका :

  • 1 प्याज को कसकर,उसे निचोड कर उसका रस निकाल ले।
  • अब रूई से भिगोकर उसके रस को अपने बालों की जड़ों पर लगाएं।
  • करीब आधे या 1 घंटे रखने के बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो ले।

3. करी पता :

करी पत्ता बालों के लिए टॉनिक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों की चमक को बरकरार रखता है और साथ-साथ नए बालों को उगने में मदद करता है। इतना ही नहीं करी पत्ता बालों को सफेद होने से भी रोकता है।

इसे स्तेमाल करने का तरीका है :

  • आधा कप नारियल तेल में मुट्ठी भर करी पता डालें और इसे गर्म करें।
  • जब मिश्रण हल्का काला रंग का होने लगे तो गैस बंद करके इसे उतार ले और ठंडा होने दें।
  • ठंडा हो जाने पर इसे छान कर किसी बर्तन में रख लें।
  • अब हर बार सर धोने से आधा घंटा पहले इससे अपने स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें और फिर सर धो लें।

4. अंडा :

अंडे को बालों के लगाने के अनेक फायदे हैं जैसे ये बालों को चमक देता है, मुलायम बनाता है, बालों को मजबूत बनाता है और साथ ही अगर इसमें निम्बू मिलाकर उपयोग करें तो ये डैंड्रफ भी कम करता है।

अंडे को लगाने का तरीका :

  • कच्चे अंडे को फोड़ कर उसके सफेद हिस्से को बादाम तेल में मिला ले।
  • उसे अच्छे से फैट कर अपने बालों में लगाएं।
  • लगभग 1 घंटे बाद बालों को धो ले।

5. आंवला :

आंवला बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। इसको अपनी डाइट में लेकर भी आपको कई तरह से फायदे होते हैं। इसके अलावा इसे नारियल तेल के साथ लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।

इसे स्तेमाल करने का तरीका :

  • एक आंवला और कुछ बूंद नारियल तेल को गर्म करें और आंवले को नारियल तेल में तब तक उबाले जब तक कि तेल काला नहीं हो जाता ।
  • इसके बाद तेल को ठंडा कर तथा उस तेल से सिर को मालिश करें।
  • आधे घंटे बाद फिर सर को धो लें।
  • आपको लगातार करने पर असर दिखने लगेगा।

6. दही :

दही में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो बालों से डैंड्रफ को साफ कर देता है। दही के इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुकता है, ग्रोथ बढ़ती है, और बाल लम्बे भी होते है। यह दो मुंहे बालों को भी कम करता है।

इसे लगाने का तरीका है :

  • सबसे पहले मेथी को मिक्सर में पीस लें।
  • अब उसे दही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  • इस मिश्रण को सिर तथा बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें, फिर कुछ मिनटों के बाद इसे धो लें।

7. एलोवेरा :

एलोवेरा के अनेकों फायदे है, यह चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह बालों को झड़ने से रोकता है तथा ग्रोथ में भी सहायक होता है। यह बालों को स्वस्थ रखता है और बालों का रूखापन भी दूर करता है।

एलोवेरा लगाने का तरीका है :

  • एलोवेरा के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें। उसके बाद उसे पीसकर पेस्ट बना लें
  • अब इस पेस्ट को अपने सिर पर अच्छे से मालिश करके लगाएं।
  • 1 घंटे बाद इसे ठने पानी से अच्छी तरह से धो लें।

8. शिकाकाई :

शिकाकाई एक हर्बल जड़ी बूटी है, इसका उपयोग सालों से बालों के लिए होता आ रहा है। यह बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इससे बाल मजबूत तथा घने होते हैं और बला झड़ना भी कम होता है।

शिकाकाई को लगाने का तरीका :

  • एक चम्मच शिकाकाई पाउडर, एक चम्मच एलोवेरा पाउजर, एक चम्मच आंवला पाउडर और एक चम्मच हिना पाउडर, इन सभी सामग्री को एक समान मात्रा में लेकर मिलाएं और पेस्ट बना ले।
  • अब अपने बालों पर इसे लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें।
Share
Message
Twitter
Email
Print