सर्दियों में हाथ और पैर में सूजन होती है तो आजमाएं ये घरेलु नुस्खे।

सर्दियों में हाथ और पैर में सूजन होती है तो आजमाएं ये घरेलु नुस्खे।

Introduction

सर्दियां शुरू होते ही लोग बीमारियों से परेशान हो जाते हैं। किसी को सर्दी -खांसी तो किसी को सूजन की प्रॉब्लम होती है। ठंड में लोग हाथ-पैर की सूजन से बहुत ही परेशान हो जाते हैं। हाथ-पैर फूलने के कई कारण होते हैं। अगर आप भी हाथ पैर की सूजन से परेशान हैं ,तो इन घरेलु नुस्खों को आजमाकर दर्द और सूजन से आराम पा सकते हैं।

सर्दी के मौसम में कई तरह के बदलाव आते हैं। जिसकी वजह से लोगों को कई तरह की परेशानी होती है ,कुछ लोग बीमार पड़ते हैं तो कुछ लोगों को सूजन की प्रॉब्लम होती है। कुछ लोगों को हाथ-पैर सूजने से दर्द की भी प्रॉब्लम होती है ,कुछ लोगों को सूजन की वजह से काम  में भी प्रॉब्लम होती है। ज़्यादातर लोग इसे लेकर सीरियस नहीं होते हैं जिसकी वजह से कई दिनों तक यह प्रॉब्लम रह जाती है। ठंड के दिनों में ब्लड सर्कुलेशन कम होता है ,जिसकी वजह से सूजन होने लगती है। अगर आपको भी सूजन की प्रॉब्लम है तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं।

1. सरसों के तेल से मिलेगी राहत  :

1 चम्मच सेंधा नमक और 4 चम्मच सरसों के तेल को मिलाकर गर्म कर लें और रात में सोने से पहले अपने हाथ-पैरों पर लगा लें और मोजे पहनकर सो जाएँ। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी।

2. प्याज़ का ऐसे करें उपयोग :

प्याज़ में एंटी-बायोटिक और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। प्याज़ के रस को हाथों और पैरों में लगा लें, इससे दर्द से आपको राहत मिलेगी।

3. नींबू का रस :

हाथ- पैरों में सूजन होने पर उनपर आप नींबू का रस लगा लें। इससे आपको राहत मिलेगी। नींबू का रस भी दर्द और सूजन को कम करने में रामबाण से कम नहीं है।

4. आलू से दूर होगी सूजन :

आलू को दो भाग में काट लें और उसपर नमक लगाएं और फिर इसे अपनी सूजी हुई उँगलियों पर लगा लें। इससे आपको कुछ देर में ही इफ़ेक्ट दिख जाएगा। लेकिन इस समय में आपको अपने भोजन में नमक की मात्रा को कम करना होगा।

5. मटर का ऐसे करें उपयोग :

मटर को पानी में उबाल लें और जब भी आप अपने हाथ पैर धोएं तो उसी पानी से धोएं। इससे आपको सूजन में राहत मिलेगी।

6. हल्दी का यूज़ :

जैतून के तेल में 1/4  चम्मच हल्दी मिलाकर आप सूजन पर लगा लें। इससे आपको खुजली के साथ-साथ सूजन और दर्द से भी आराम मिलेगा । 

Share
Message
Twitter
Email
Print