गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन डी क्यों जरूरी है ?

गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन डी क्यों जरूरी है ?

Introduction

बहुत कम ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें विटामिन डी होता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जिससे उनके शरीर में विटामिन डी की पूर्ति हो। प्रेग्नेंट वूमेन को विटामिन डी की अधिक आवश्यकता होती है। तो आइये जानते हैं प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए विटामिन डी क्यों ज़्यादा जरूरी है ?

विटामिन डी की कमी के कारण प्रेगनेंसी में महिलाओं की हेल्थ पर जो इफ़ेक्ट पड़ता है वो कुछ इस प्रकार है :

#हड्डियों की बीमारी
#स्किन रोग
#कैंसर होना
#इन्फेक्शन व इम्यून सिस्टम का कमज़ोर होना
#डॉयबिटीज

प्रेगनेंसी में या दूध पिलाने वाली माताओं को एक दिन में 6000 iu  विटामिन डी की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी में प्रेग्नेंट वूमेन अपने बच्चे की हड्डी और फेफड़ों के विकास ,अस्थमा और इम्युनिटी को सही रखने के लिए विटामिन डी लेती है। शरीर में विटामिन डी कम होने के कारण उनको अनेक तरह की परेशानी हो सकती है, जैसे : जन्म के समय बेबी के वजन में कमी होना ,प्रेगनेंसी में अनियंत्रित ग्लूकोस लेवल आदि।
अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं ,और आप नहीं चाहती हैं कि आपको इन सब परेशानियों का सामना करना पड़े तो आप सुनिश्चित कर लें की आपके शरीर में विटामिन डी की मात्रा पर्याप्त हो।

 गर्भवती महिलाओं को विटामिन डी की जरूरत क्यों होती है  ?

1. हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अगर प्रेग्नेंट महिलाओं की हड्डियां कमज़ोर होती है तो इसका असर पेट में पल रहे शिशु पर पड़ता है। इससे बच्चे को  रिकेट्स जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उनको विटामिन डी की जरूरत होती है।

2. पैराथायरॉइड ग्लैंड्स के साथ काम करना।

हमारे शरीर में पैराथायरॉइड ग्लैंड्स कैल्शियम बैलेंस करने का काम करते है। जब प्रेग्नेंट वूमेन के शरीर में कैल्शियम व विटामिन डी की कमी नहीं होती है तो पेट व किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है ,और यदि उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो यह ग्लैंड उसके स्केलेटन से कैल्शियम लेकर विटामिन की कमी को पूरी कर देता है।

3. विटामिन डी के source

आप अपनी डाइट और सूर्य की रौशनी से भी विटामिन डी की पूर्ति अपने शरीर में कर सकती हैं। अंडे को भी विटामिन डी का source माना जाता है ,लेकिन अंडे के योल्क में ज़्यादा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है ,इसीलिए इसे विटामिन डी का खराब source  माना जाता है। इसके अलावा दूध ,ब्रेड व अनाज खाकर भी विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है।

Share
Message
Twitter
Email
Print