हेल्दी बच्चे के लिए माँ को प्रेगनेंसी के समय क्या -क्या खाना चाहिए ?

हेल्दी बच्चे के लिए माँ को प्रेगनेंसी के समय क्या -क्या खाना चाहिए ?

Introduction

माँ बनना हर महिला का सपना होता है ,और ज़िंदगी का सबसे सुख वाला समय होता है। प्रेगनेंसी के समय महिलायें अपनी सेहत का ख्याल तो रखती ही हैं साथ में अपने बेबी का भी अच्छे से ध्यान रखती हैं। इस समय वो ऐसी डाइट लेती हैं ,जिससे वो और उनका बच्चा दोनों स्वस्थ्य रहे। आज मैं आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रही हूँ ,जिससे आपका बेबी स्ट्रांग और हेल्दी होगा। इन फूड्स का सेवन करके माँ और बच्चे दोनों ही स्वस्थ्य होंगे। ये हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं इसलिए आप इनको अपने आहार में जरूर शामिल करें।

प्रेगनेंसी में जरूर शामिल करें ये आहार :

1. साबुत अनाज :

साबुत अनाज का सेवन करना प्रेगनेंसी में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे बॉडी में काफी मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं ,जिससे पेट में पल रहे शिशु को फायदा मिलता है और बेबी स्मार्ट एंड हेल्दी होता है।

2. प्रोटीन युक्त भोजन :

प्रेगनेंसी के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन वाला खाना खाना चाहिए ,इससे बच्चे और माँ दोनों को फायदा होता है। आप अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर दाल ,पनीर ,बीन्स और अंडे को जरूर शामिल करें।

3. हरी सब्जियां :

हरी सब्जियां खाना प्रेगनेंसी में हेल्दी माना जाता है, और बहुत फायदेमंद भी होता है। इससे हमारे शरीर को आयरन ,फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसीलिए हमें हरी सब्जियों का सेवन ज़्यादा करना चाहिए।

4. डेरी प्रोडक्ट्स :

प्रेगनेंसी में डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बच्चे और माँ दोनों ही स्वस्थ्य होते हैं। इसलिए हमें हमारे आहार में डेरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए जिससे बेबी हैल्दी और स्मार्ट होता है।

5. ड्राई फ्रूट्स :

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को दोगुनी ताकत की जरूरत होती है, इसलिए ऐसे समय में ड्राई फ्रूट्स आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद माने जाते हैं और बच्चे हैल्दी और स्मार्ट होते हैं।

Share
Message
Twitter
Email
Print