प्रेगनेंसी के समय गैस बनने या पेट फूलने की प्रॉब्लम क्यों होती है ?

प्रेगनेंसी के समय गैस बनने या पेट फूलने की प्रॉब्लम क्यों होती है ?

Introduction

 
हम महिलाओं के लाइफ में एक दिन ऐसा समय आता है जब वो प्रेग्नेंट होती हैं। प्रेगनेंसी में महिलाओं को गैस बनने की शिकायत ज़्यादा होती है। लेकिन ऐसा क्यों होता  है ,और इससे बचने का क्या उपाय है आइये जानते हैं।

प्रेगनेंसी में गैस ज़्यादा बनने की शिकायत होती है ये तो आपको भी पता होगा ,आपने भी महसूस किया होगा। लेकिन जरूरी नहीं है कि सबके साथ एक ही लक्ष्ण दिखे ,किसी को गैस बनती है किसी को नहीं। लेकिन सबसे पहली बात है कि गैस बनने का कारण क्या ? तो आपको बता दें कि प्रेगनेंसी के समय प्रोजेस्ट्रोन हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है ,जिस वजह से digestive सिस्टम सहीत बॉडी की सभी मांसपेशियां ढीली पड़ जाती है। इसी वजह से प्रेग्नेंट वीमेन की पाचन शक्ति कमज़ोर होने लगती है ,और पेट फूलने की प्रॉब्लम होने लगती है।

प्रेगनेंसी में गैस और पेट फूलने की प्रॉब्लम

1 कब्ज़ के कारण : प्रेगनेंसी में ठीक से खाना ना पचने की वजह से प्रेग्नेंट वीमेन को गैस की प्रॉब्लम होने लगती है। पाचन शक्ति कमज़ोर होने की वजह से जल्दी खाना पचता नहीं है जिसके वजह से पेट में गैस बनती है।

2  वजन का बढ़ना : प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को भूख ज़्यादा लगती है। बार -बार भूख लगने के कारण खाने की खुराक बढ़ जाती है ,और वजन बढ़ने लगता है जिसके कारण भी गैस बनने मकई प्रॉब्लम होती है।

3  खाने में लापरवाही : कुछ खान -पान ऐसे होते हैं जिससे ज़्यादा गैस की प्रॉब्लम होती है। अगर आप प्रेगनेंसी में ज़्यादा तले हुए ,डेरी प्रोडक्ट या पत्तेदार सब्जियों का सेवन करती हैं तो आपको गैस बनने की प्रॉब्लम हो सकती है।

4  शारीरक बदलाव : प्रेगनेंसी के समय शरीर में भोत से बदलाव होते हैं जिसके वजह से भी गैस हो सकती है। जैसे जैसे डिलीवरी का समय पास आता है ,तो  लगातार बढ़ रहा गर्भाशय ,एब्डोमिनल कैविटी पर भार पड़ता है ,जिससे digestive  process  धीमी पड़ जाती है और उसी की वजह से गैस होती है।

5  डाइबिटीज़  : प्रेगनेंसी के समय महिलाओं का ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। जिस वजह से डायबिटीज़ होने के chance  होते हैं। यदि किसी भी महिला को प्रेगनेंसी के समय डाइबिटीज़ होती है ,तो उसे गैस की प्रॉब्लम हो सकती है। यह प्रॉब्लम खासकर दूसरी तिमाही में होती है।

गैस बनाने वाले खाद पदार्थ

कई  ऐसे खान -पान होते हैं ,जो गैस बनाते  हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही चीज़ों के बारे में जिनसे गैस की प्रॉब्लम होती है।

# प्याज़ ,ब्रोकोली ,पत्ता गोभी ,गोभी ,बिन्स जैसी सब्जियों में कार्बोहायड्रेट होते हैं ,जिसे प्रेगनेंसी में महिलायें पचा नहीं पाती। इस कारण गैस की प्रॉब्लम होती है।

# मसूर ,चने की दाल व हरा चना जैसी दालों में फाइबर ज़्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।

# जरूरत से ज़्यादा फाइबर से भी पेट में गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

# खसखस सूरजमुखी और सौंफ  जैसे बीज़ से भी गैस की प्रॉब्लम होती है।

# बेयर ,वाइन और कोल्ड्रिंक जैसी चीज़ों से पेट में कार्बन डाई -ऑक्साइड  पैदा करते हैं ,जिससे गैस की प्रॉब्लम होती है। 

Share
Message
Twitter
Email
Print