प्रेगनेंसी में ज्यादा अश्वगंधा खाना किस तरह नुक्सान पहुंचा सकता है ?

प्रेगनेंसी में ज्यादा अश्वगंधा खाना किस तरह नुक्सान पहुंचा सकता है ?

Introduction

प्रेगनेंसी में अधिक अश्वगंधा का इस्तेमाल करने से बचें ,इसका अधिक सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। अश्वगंधा के स्तेमाल से एस्ट्रोजन होर्मोन्स पर इफ़ेक्ट पड़ता है। जिससे आपको कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है।

प्पूरे 9 महीने प्रेग्नेंट महिलायें अपने खान-पान का ध्यान रखती हैं। खान-पान में थोड़ी सी भी लापरवाही से आपके साथ-साथ पेट में पल रहे शिशु को भी नुकसान पहुंच सकता है। प्रेगनेंसी में पोषक तत्वों को लेकर ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है ताकि बच्चे का विकास अच्छी तरह से हो।

प्रेगनेंसी में महिलाएं आयुर्वेदिक चीज़ों का सेवन ज्यादा करती हैं ,लेकिन आयुर्वेद में कई ऐसी चीज़ें होती हैं ,जिसकी तासीर, लाभ और नुक्सान को जानकर ही उनको डाइट में शामिल करना चाहिए। कुछ महिलायें अश्वगंधा का इस्तेमाल करती हैं। उन्हें लगता है कि ये इम्युनिटी को बूस्ट करता है ,हमारे लिए हेल्थी है। लेकिन ऐसा नहीं है ,इसका ज्यादा सेवन हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। इससे आपको कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है।

आइये जानते है प्रेगनेंसी के समय अश्वगंधा का स्तेमाल करने से क्या -क्या नुकसान हो सकते हैं।

1. हो सकती है वजाइनल ब्लीडिंग :

प्रेगनेंसी के समय अश्वगंधा का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से कुछ महिलाओं को वजाइनल ब्लीडिंग होने लगती है। इसके ज्यादा सेवन से एस्ट्रोजन हॉर्मोन्स इफ़ेक्ट होते हैं ,इससे वजाइनल म्यूकस भी इफ़ेक्ट होता है।

2. ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है :

प्रेगनेंसी के समय जेस्टेशनल डायबिटीज की प्रॉब्लम कई महिलाओं में कॉमन मानी जाती है। ऐसे में अश्वगंधा का ज्यादा यूज़ करने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। ऐसे में यह पेट में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसीलिए प्रेगनेंसी में अश्वगंधा का सेवन ना ही करें तो अच्छा होगा।

3. डायरिया की प्रॉब्लम बढ़ती है :

यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो अश्वगंधा का ज्यादा सेवन न करें। अगर आप प्रेगनेंसी के समय में अश्वगंधा का ज्यादा सेवन कर रही हैं तो आपको डायरिया हो सकता है। ज़्यादा उलटी आना ,शरीर में पानी की कमी हो सकती है ,यह पेट में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

4. नींद आने में भी परेशानी हो सकती है :

अगर आप अश्वगंधा का सेवन करती हैं तो आपको नींद की परेशानी हो सकती है। आप रात में बार-बार उठेंगे ,जिससे आपकी नींद पूरी नहीं होगी। नींद पूरी नहीं होगी तो आप पूरे दिन थकान ,मूड स्विंग ,चिड़चिड़ा ,लो स्टेमिना फील करती रहेंगी।

5. मुँह का सूखापन बढ़ाये अश्वगंधा :

अश्वगंधा में एंजाइम मौजूद होता है जिसकी वजह से लार ग्रंथि काम नहीं करता है। इसलिए मुँह सूख जाता है। अगर आप अश्वगंधा का सेवन करती है ,और मुँह सूखने जैसा महसूस होता है ,तो आप इसके सेवन से बचें।

6. सिरदर्द का कारण बने अश्वगंधा :

अश्वगंधा के सेवन की वजह से आपको गर्दन में दर्द ,चेहरे की मांसपेशियों और सिरदर्द भी हो सकता है।

Share
Message
Twitter
Email
Print