अगर आपको भी चाहिए नार्मल डिलीवरी तो करें ये योगासन फायदे में रहेंगे।

अगर आपको भी चाहिए नार्मल डिलीवरी तो करें ये योगासन फायदे में रहेंगे।

Introduction

आज के समय में नार्मल डिलीवरी होना बहुत ही मुश्किल हो गया है। आजकल नार्मल से ज्यादा सिजेरियन डिलीवरी देखने और सुनने को मिलती है ,और इसकी वजह है शारीरिक परेशानी। अगर आप प्रेगनेंसी के समय अपने शरीर पर थोड़ा ध्यान दे दें तो परेशानी से काफी हद तक बची जा सकती है। अगर आप प्रेगनेंसी के समय योगा करें तो आपको इस समय तो फायदा होगा ही बाकी डिलीवरी के समय भी लेबर पेन को कम करने में काफी राहत मिलेगी ,यह आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।

चलिए जानते हैं कि हमें प्रेगनेंसी के समय कौन- कौन से योगा करना चाहिए।
मालासन : प्रेगनेंसी के समय मालासन करने से आप तनावमुक्त रहेंगे,और स्वस्थ रहेंगे। इस आसन को आप प्रेगनेंसी कि दूसरे -तीसरे महीने से शुरू कर सकते हैं।

बद्धकोणासन : इस आसन को करने से आपके पेल्विक मसल्स मजबूत होते हैं ,इससे शरीर फुर्तीला बना रहता है ,शरीर स्वस्थ रहता है और नार्मल डिलीवरी होती है। इस आसन को आप पहले महीने से शुरू करके पूरे 9 महीने तक करें।

स्टैंडिंग स्कवॉट्स : इस आसन में आपको खड़े रहना है इस तरह इसे आप 15 से 20 बार करें। इस आसन को करने से आपके पेल्विक मसल्स मजबूत होंगे। शुरू में आप इस आसन को 8 से 10 बार ही करे। फिर धीरे -धीरे इसकी गति बढ़ाये।

तितली आसन :तितली आसन को करने से गर्भाशय की मांसपेशियां मजबूत होती है और कमर को भी मजबूत बनाता है। इस आसन को आप तीसरे माह के बाद शुरू कर सकते हैं।

अनुलोम विलोम : अनुलोम विलोम करने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

Share
Message
Twitter
Email
Print