अगर आप कफ से परेशान हैं तो इन उपायों को आजमाएं

अगर आप कफ से परेशान हैं तो इन उपायों को आजमाएं

Introduction

ठंड के मौसम में सर्दी-जुखाम होना आज कल एक आम सी बात हो गयी है। वैसे तो आजकल के लोग सर्दी जुकाम को गंभीरता से नहीं लेते हैं जिस कारण से आगे चलकर कई अन्य तरह की समस्या होने लगती है। ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम के साथ-साथ आजकल कफ की भी समस्या हो जाती है। कफ गाढ़ा और चिपचिपा लिक्विड होता है। अगर आप कफ से परेशान हैं तो इन उपायों को आजमाएं |

कफ होने के कई तरह के लक्षण होते हैं, जैसे :-

  • आपके गले में दर्द हो रहा हो।
  • गले में खराश हो।
  • अगर सीने में जकड़न है।
  • अगर किसी कारण से सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो आपको कफ की समस्या हो सकती है।

अगर आपको कफ की समस्या हो रही है तो इससे जुड़े कई तरह की परेशानियां हो सकती है :-

  1. सर्दी-जुकाम : अक्सर जब भी आपको सर्दी या जुकाम होता है तो गले में कफ भी हो जाती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पहले कफ होती है फिर सर्दी जुकाम होती
  2. खांसी : अगर आपको काफी समय से गले में कफ है तो इससे खासी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
  3. आलस्य : अगर गले में कफ की समस्या बढ़ जाए तो आपको हर वक्त आलस्य महसूस होता है।
  4. सिरदर्द : कफ अधिक होने पर सिर दर्द की समस्या तो आम समस्या है कई बार लोग सिर दर्द की समस्या से परेशान हो जाते हैं।
  5. भूख न लगना : अगर आपको कफ् की समस्या हो गई है तो ऐसे में आपको भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में खाने पीने का बिल्कुल ही मन नहीं करता।

कफ की समस्या दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू चीजों का सेवन कर सकते हैं :-

1. बेल :

कफ में अगर आप बेल का फल का सेवन करें तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। इसका सेवन करने के लिए आधा कप बेल का गूदा और एक गुड़ का टुकड़ा इसे शाम को भोजन से पहले खाएं या फिर इसका शरबत बनाकर के भी पी सकते हैं।

2. जीरा और अजवाइन :

जीरा और अजवाइन को तवे पर धीमी आंच में भून लें। फिर इसे पिस लें। इसमें काला नमक मिलाकर एक डिब्बे में रख लें। और इसे बीच-बीच में खाते रहे इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है।

3. सौंफ :

रोज रात को खाना खाने के बाद भुनी हुई सौंफ का सेवन करना चाहिए। इसे गर्म पानी के साथ भी पी सकते है।

4. चना :

कफ की समस्या में चना खाना बहुत ही लाभदायक होता है। चने को भिगोकर या उबालकर खाना चाहिए। अगर चने में जीरा पाउडर मिलाकर खाया जाए तो यह और भी ज्यादा सेहत के लिए अच्छा होगा।

5. फल-सब्जी :

ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां का सेवन करें क्योंकि इसमें फाइबर का मात्रा अधिक होता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि ज्यादा फाइबर वाले फल या सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पेट फूलने तथा गैस जैसी समस्या हो सकती है।

अगर आप भी कफ से परेशान हैं तो इन उपायों को जरूर आजमाएं।

Share
Message
Twitter
Email
Print