लूज मोशन की दिक्कत में बहुत ही फायदेमंद हैं ये देसी नुस्खे

लूज मोशन की दिक्कत में बहुत ही फायदेमंद हैं ये देसी नुस्खे

Introduction


दस्त की समस्या लगभग हर व्यक्ति को होती है। अगर इसे समय पर न रोका जाए तो बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दस्त होने के कई कारण हो सकते है उनमें से एक शरीर में उपस्थित वात, पित्त, कफ में वात असंतुलित हो जाती है। इसके कारण शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। खाया हुआ खाना सही से नहीं पच पाता है।

दस्त होने के लिए कारण हो सकते हैं :

  • गंदा खाना या दूषित पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया में संक्रमण हो जाता है, तब दस्त की समस्या हो जाती है।
  • रात का बचा हुआ बासी खाना खाने से दस्त हो सकती है।
  • बाहर की खाद्य पदार्थ जैसे- समोसा, पिज्जा, बर्गर, आदि तथा मैदे और बेसन से बनी हुई चीजें ज्यादा खाने से भी दस्त की समस्या हो सकती है।
  • मानसिक तनाव या चिंता होने से भी दस्त होती है।
  • मल को अगर काफी देर तक रोका जाए तो दस्त हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में पानी से दस्त हो सकता है।

खानपान में हुई गड़बड़ियों की वजह से लूज मोशन या पानी की कमी से दस्त होने से लोग परेशान हो जाते है। ऐसे में लोगों को किसी दवाइयों के बजाय घरेलू नुस्खे को अपनाना चाहिए।

सरसों के बीज :

सरसों के बीज में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए डायरिया, दस्त और लूज मोशन की समस्या में इसी लाभदायक माना जाता है। सरसों के एक चौथाई चम्मच बीजों को एक कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें। 1 घंटे बाद इसके पानी को छानकर पी ले।

अनार :

अनार लूज मोशन की समस्या में बहुत ही फायदेमंद होता है। अनार के बीजों को चबाएं और दिन भर कम से कम 2 बार अनार का जूस पिए।

मेथी दाना :

एक चौथाई चम्मच मेथी दाना पाउडर ठंडे पानी के साथ ले। इससे पेट की गर्मी हट जाएगी। और दस्त की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। यह पाउडर खाली पेट 2 से 3 दिनों तक लेना चाहिए।

शहद :

शहद भी इस समस्या में दवा की तरह काम करता है। जब भी लूज मोशन की समस्या हो दिन भर में कम से कम 2 से 3 चम्मच शहद खाएं।

कच्चा पपीता :

कच्चा पपीता दस्त की समस्या में एक जबरदस्त दवा का काम करता है। कच्चे पपीता को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें। इसके पानी को छानकर जब हल्का गर्म रह जाए तब पिए।

उबले चावल :

उबले हुए चावल को ताजा दही के साथ खाएं। दिन भर में दो से तीन बार दही चावल खाने से दस्त की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

अदरक :

आधा चम्मच अदरक पाउडर को छाछ के साथ लें। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार लेने से लूज मोशन से राहत मिलती है। और पेट से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाती है।

Share
Message
Twitter
Email
Print