जोड़ों में दर्द, कमजोरियों में नीति के पीछे है प्रोटीन की कमी, जाने शाकाहारी लोग कैसे कर सकते है इस कमी को दूर।

जोड़ों में दर्द, कमजोरियों में नीति के पीछे है प्रोटीन की कमी, जाने शाकाहारी लोग कैसे कर सकते है इस कमी को दूर।

Introduction

जोड़ों में दर्द एक आम समस्या है, जो हर किसी को प्रभावित करती है। यह दर्द ज्यादा tar बुजुर्गो में होता है लेकिन अब यह समस्या वयस्कों को भी होने लगी हैं। यह दर्द कभी तेज, कम, जलनशील या कम ज्यादा हो सकता है। जोड़ों में दर्द होने का अनेक कारण हो सकता है जैसे: चोट, संक्रमण, गठिया आदि। हालांकि इसका इलाज सामान्य घरेलू नुस्खे के द्वारा किया जा सकता है लेकिन अगर इस दर्द को लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया जाए तो फिर आखिर में जोड़ों को बदलना पड़ता है। जोड़ों की दर्द की शुरुआत सामान्य दर्द जैसी ही होती है इसलिए कुछ लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। इसकी वजह से कुछ समय बाद जोड़ों का दर्द और भी बढ़ जाता है फिर उन्हें मेडिकल की सहायता लेनी पड़ती है।

जोड़ों का दर्द होने के कई कारण हैं।

1. मोच आना :

कभी-कभी मोच आने से भी जोड़ों का दर्द हो सकता है, ऐसी स्थिति में एक हड्डी वाले डॉक्टर से मिलकर मोदी को ठीक किया जा सकता है।

2. जोड़ों में संक्रमण होना :

जोड़ों में दर्द ऐक का कारण संक्रमण भी हो सकता है। इसे एंटीबायोटिक दवाई का सेवन करने से ठीक किया जा सकता है, लेकिन यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रही तो यह जोड़ों का दर्द का कारण बन सकती है।

3. इम्यूनिटी कमजोर :

जोड़ों में दर्द होने का एक कारण इम्यूनिटी का कमजोर होना भी हो सकता है अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो इससे आपको कई तरह की दिक्कत हो सकते हैं इम्यूनिटी कमजोर होने के कई कारण होते हैं मोटापा और एक्सरसाइज की कमी से इम्यूनिटी कम होती है। एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य जीवन के लिए बेहद जरूरी है। व्यायाम न करने से शरीर में आलस, मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। जिन लोगों को बहुत ज्यादा शराब पीने की आदत है, धीरे-धीरे उनका शरीर संक्रमण से लड़ पाने में असमर्थ हो जाता है। और तो और शराब, कोशिकाओं से नमी खींच कर उन्हें समाप्त करने का काम करती है। इम्यूनिटी कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण प्रोटीन की कमी भी हो सकती है प्रोटीन का सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।

शाकाहारी लोग इस तरह से करें प्रोटीन की कमी को दूर :

1. सोया :

शाकाहारियों के लिए सोया सबसे अच्छा प्रोटीन का स्रोत है। आजकल लोग खाने में सोया को काफी पसंद करते हैं। सोया में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होते हैं।

2. दही :

दही विटामिन b12 का अच्छा स्रोत है शाकाहारी लोगों के लिए दूध एक अच्छा विकल्प है इसके अलावा अन्य दूध से बनी चीजें जैसे: पनीर, मक्खन, छाछ, आदि से भी आपको प्रोटीन मिलती है।

3. बींस और फलियां :

बींस और फलियां प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर के लिए जरूरी है हरी बींस के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं इसमें कैल्शियम, सिलिकन, आयरन, बीटा कैरोटिन प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है।

Share
Message
Twitter
Email
Print