अगर बचना चाहते हैं लू की परेशानी से तो गर्मी में खाएं ये चीजे।

अगर बचना चाहते हैं लू की परेशानी से तो गर्मी में खाएं ये चीजे।

Introduction

गर्मी में गर्म हवा और तापमान बढ़ जाने के कारण लू लग जाने का खतरा बना रहता है। गर्मी में अचानक से अगर शरीर का तापमान बढ़ जाए या फिर अचानक से दर्द होना शुरू हो जाए तो समझ जाइए कि यह लू का लक्षण है। लू लगने से सबसे ज्यादा किडनी, दिमाग और दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है, अगर आपको लू लगती है तो आपकी नाड़ी और सांस की गति तेज हो जाती है। और कई बार ऐसा होता है कि त्वचा पर लाल दाने आने लगते हैं।

लू लगने के कई लक्षण हैं जैसे :-

  • सिर में दर्द होना।
  • चक्कर आना।
  • गर्मी लगने के बावजूद पसीना का नहीं आना।
  • त्वचा का लाल, गर्म और सुखी हो जाना।
  • शरीफ का तापमान अधिक हो जाना
  • जी घबराना या उल्टी होना।
  • दिल की धड़कन बढ़ जाना।
  • सांस लेने में परेशानी महसूस होना यह सारे लू लगने के लक्षण हैं।

लू ना लगने के कई घरेलू उपचार हैं :-

गर्मी के दिनों में जब भी घर से बाहर निकले, आंखों पर सनग्लासेस लगाकर निकले। यह आपको धूप से राहत देगा। जो लोगे एयर कंडीशनर में बैठकर काम करते हैं वह लोगों को एकदम से धूप में बिल्कुल नहीं निकलना चाहिए क्योंकि इस वजह से लू लग सकती है।

धूप मे निकलने से पहले शरीर को किसी कपड़े से ढक लें और दोपहर के समय में सड़कों पर या खुले मैदान में ना घूमे। यदि बाहर जाना है तो छाता लेकर जाएं और अगर बाइक चलाना हो तो हेलमेट या टोपी पहने।

बाहर निकलने से पहले हमेशा अपने साथ पानी की बोतल साथ में रख ले और थोड़ी थोड़ी देर में पानी को पीते रहे। दिन में खाली पेट बाहर बिल्कुल ना निकले, घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खा लें।

अगर आप ए.सी में बैठे है तो तुरंत धूप में न निकले। कच्चा प्याज रोज खाएं धूप में निकलने से पहले पॉकेट में प्याज का आधा टुकड़ा रख ले, यह शरीर को दूर नहीं लगने देता है।

लू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए :-

  • गर्मियों से बचने के लिए अपने नियमित आहार में फल, सब्जियां और जूस को शामिल करें क्योंकि इन चीजों में पानी की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है और अच्छी तरह से हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
  • संतरे, अनार, अनानास, तरबूज, अंगूर, नींबू और इसी तरह के फल लू से बचने के लिए खाए जा सकते हैं।
  • लू से बचने के लिए प्याज, पुदीना, खीरा और दही अपने आहार में शामिल करें और यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
  • धनिए को पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे अच्छी तरह से पिस ले, तथा फिर छान ले उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पिए यह आपको लू से बचाएगा।
  • गर्मियों मैं आम का पन्ना पीना चाहिए। ये बहुत ज्यादा लाभदायक होगा। यह कच्चे आम से बना शरबत होता है जो आपको लू से बचाता है।
  • इमली के कुछ बीजों को पीस लें, फिर इसे पानी में धोकर कपड़े से छान लें। उस पानी में चीनी मिलाकर पीने से लू से बचा जा सकता है।
  • गर्मी मे लू से बचने के लिए खाना खाने के बाद हमेशा एक टुकड़ा गुड़ खाएं। इससे लू लगने का डर कम हो जाता है।
  • धूप से घर आने के बाद प्याज में शहद मिलाकर चाटने से भी लू लगने का खतरा कम हो जाता है।
Share
Message
Twitter
Email
Print