स्वास्थ्य रहने के मंत्र

स्वास्थ्य रहने के मंत्र

Introduction

स्वस्थ्य रहना कौन नहीं चाहता है ,हर एक इंसान को स्वस्थ्य रहना पसंद होता है। हम में से कुछ लोग क्या कुछ नहीं करते स्वस्थ रेहने के लिए, योग, व्यायाम और भी बहुत कुछ। पर कुछ लोगों के पास समय इतना नहीं होता जिससे वो अपना पूरी तरह ध्यान नहीं रख पाते, तो आइये जानते हैं स्वस्थ्य रहने के 10 मंत्र जिसे अपनाकर आप स्वास्थ्य रह सकते हैं।

1. आंवला :

किसी भी रूप में थोड़ा सा आंवले का सेवन जरूर करें। रोज़ आंवलें का सेवन पूरी ज़िंदगी उच्च रक्त चाप ,नेत्र रोग ,ह्रदय रोग और स्किन disease को दूर रखता है। इसका रोज़ सेवन करने से चेहरे पर ग्लो बना रहता है।

2. मेथी :

मेथी दाने का पाउडर बना लें। एक चम्मच पाउडर एक गिलास पानी में रात में दाल दें। सुबह होकर उसे खाली पेट पी लें ,इसे रोज़ पीने से शुगर के मरीज़ और जिनको जोड़ों का दर्द है उन्हें आराम मिलता है।

3. छाछ :

तेज़ ओज बढ़ाने के लिए छाछ का रोज़ सेवन करना चाहिए। बरसात के दिन में छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

4. छोटे हडड :

खाना खाने के बाद आप एक छोटी हडड को दाँतों तले दबा लें। इसका रस धीरे-धीरे आपके पेट में जाएगा, और जैसे ये नरम हो जाये तो चबा कर निगल लें। इससे पेट कभी खराब नहीं होंगा ,दांत हमेशा स्वस्थ रहेंगे और बाल भी हमेशा काले रहेंगे।

5. दालचीनी और शहद :

दालचीनी का पाउडर चुटकी भर लें उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें, दिनभर में इसे एक या दो बार लें ,इससे खांसी ,ह्रदय रोग ,सर्दी ,यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द इन सब से राहत मिलती है।

6. नाक में तेल :

आपको अगर माइग्रेन से छुटकारा पाना है ,और दिमाग को हमेशा फ्रेश रखना है ,तो सोते समय नाक में तेल या बादाम रोगन डालें।

7. कानो में तेल :

गर्मियों में सादा और सर्दियों में हल्के गर्म तेल की दो से तीन बूँद अपने कानो में डालें, इससे कानो में किसी तरह का रोग नहीं होगा और इससे कान हमेशा स्वस्थ्य रहता है।

8. लहसुन की कलियाँ :

यूरिक एसिड ,हृदय रोग ,जोड़ों के दर्द , कैंसर आदि से छुटकारा पाने के लिए आप रोज़ रात में खाने के साथ लहसुन की कलियों का सेवन करें।

9. तुलसी और काली मिर्च :

रोज़ सुबह दस पत्ते तुलसी के और पांच काली मिर्च खाने से अस्थमा ,खांसी और सर्दी जैसे रोग दूर भागते है।

10. सोंठ :

आधा चम्मच सोंठ पाउडर और जरा सा गुड़ एक गिलास पानी में उबाल लें। जब वह आधा हो जाए तब उसे पी लें। इससे नार्मल बुखार ,फ्लू ,जुकाम और कफ से छुटकारा मिलता है। अगर सोंठ नहीं है तो अदरक का भी यूज़ कर सकते हैं।

Share
Message
Twitter
Email
Print