कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम में जरूर खाएं ये 5 सुपर फ़ूड।

कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम में जरूर खाएं ये 5 सुपर फ़ूड।

Introduction

कैल्शियम का काम है हमारे शरीर को मजबूत बनाना ,यह हमारे बॉडी को स्वस्थ्य रखता है ,इससे शरीर कि हड्डियां ,दांत और अन्य टिश्यू मजबूत बनते हैं। जब भी हम कैल्शियम का नाम सुनते है, हमारे मन मे एक ही ख्याल आता है दूध। जब हमारे शरीर को कैल्शियम की जरुरत पड़ती है हम दूध पी लेते हैं। 

ऐसे ही जब हमारे शरीर को ज्यादा कैल्शियम की जरुरत पड़ती है तो ज़्यादा दूध पी लेते हैं या दूध से बनी चीज़ों को खाते हैं। लेकिन इससे हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी की पूर्ति नहीं होती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं और ब्रेस्टफीडिंग महिलाओं को डॉक्टर कैल्शियम की गोली खाने की सलाह देतें हैं। क्योंकि हमारे खान -पान से कैल्शियम की कमी पूरी नहीं होती है।

बढ़ती उम्र के साथ -साथ   खान -पान में  लापरवाही की वजह से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। सबसे इम्पोर्टेन्ट मिनरल्स में कैल्शियम होता है ,जिसकी कमी लोगों को अक्सर हो जाती है। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमज़ोर होने लगती है। कैल्शियम के कई सारे शाकाहारी स्रोत भी हैं ,जिनके यूज़ से शरीर में इसकी पूर्ति की जा सकती है। यहां हम कुछ ख़ास चीज़ों के बारे में बता रहे हैं जो कैल्शियम की पूर्ति करते हैं।

बीज़ :

अलसी ,कद्दू ,चिया सीड्स और तिल के बीज कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसमें कैल्शियम के साथ -साथ ओमेगा -3  फैटी एसिड और प्रोटीन भी ज़्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।

बादाम :

बादाम खाने से केवल हड्डियां ही मजबूत नहीं होते हैं बल्कि इसे खाने से दिमाग  भी तेज़ होता हैं ,क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में आप बादाम को अपने खान -पान में जरूर शामिल करें।

आंवला :

आंवला हमारे शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है क्योंकि आंवलें में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके जूस पीने से भी शरीर को बहुत लाभ मिलता है।

जीरा :

जीरा खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे सेहत भी अच्छा रहता है। एक गिलास पानी को उबालें और उसमें एक चम्मच जीरा मिलाएं। पानी को ठंडा करके पीएं। इस पानी को दिन में कम से कम दो बार पीएं इससे कैल्शियम की कमी दूर होती है।

रागी :

रागी में भी कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये एक तरह का अनाज होता है। इसके आटे का सेवन किया जाता है। रोज़ एक कप आटे का इस्तेमाल  करने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। 

Share
Message
Twitter
Email
Print