न्यूट्रिशन की इन चीज़ों को खाने से मिलते हैं गर्मियों में हेल्थ को फायदे

न्यूट्रिशन की इन चीज़ों को खाने से मिलते हैं गर्मियों में हेल्थ को फायदे

Introduction

मनुष्य और सारे जीव जंतु सभी के शरीर में संचालन के लिए ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। यह ऊर्जा सभी को भोजन के द्वारा प्राप्त होती है। सजीवों द्वारा पोषक पदार्थों को अपने शरीर के अंदर पहुंचाने की क्रिया तथा अपच पदार्थों का त्याग करने की संपूर्ण प्रक्रिया को ही पोषण कहते हैं। हम सभी के खाने में ऐसी चीजें शामिल होनी चाहिए जो पोषक से भरपूर हो, जिसे खाने से हमारी सेहत अच्छी बनी रहे ना की अनेक तरह की बीमारियों का सामना करना पड़े। इस तरह के आहार को संतुलित आहार कहा जाता है।

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए इन 4 तत्वों की जरूरत पड़ती है :

प्रोटीन :

शरीर के पोषण के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी न्यूट्रीशन है। जिसका सेवन हर किसी को करना चाहिए। हमारे शरीर को अच्छी तरह से काम करने के लिए, मांसपेशियों के निर्माण के लिए तथा हमारे शरीर की कोशिकाओं को बनाने के लिए प्रोटीन बहुत ही आवश्यक तत्व हैं।

विटामिन :

हमारे शरीर के लिए विटामिन बहुत ही जरूरी है। अगर हमारे शरीर को विटामिन न प्राप्त हो तो हमारा शरीर कई रोगों से पीड़ित होना पड़ सकता है। विटामिन वह चीज है जिससे शरीर का ग्रोथ अच्छे से होता है और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

पानी :

पानी को भी हम न्यूट्रीशन में खास करके शामिल करते हैं। क्योंकि शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना हुआ होता है। हर व्यक्ति को दिन भर में लगभग 7 से 8 गिलास पानी पीना ही चाहिए। अगर सही मात्रा में पानी ना पिया जाए तो शरीर में पानी की कमी हो जाएगी और फिर कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।

वसा :


हमारे शरीर का मुख्य घटक है और यह शरीर में कई काम करता है। मांस, बीज, वनस्पति तेल जैसे खाद्य पदार्थ इसमे शामिल है।

अपनी न्यूट्रिशन बनाये रखने के लिए सेहतमंद आहारों का सेवन कर सकते हैं


अलसी के दाने :


अलसी के दाने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। शरीर को पोषण प्रदान करने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। 1 बड़े चम्मच अलसी के दानों को पीस लें, इसे आप हर रोज अपने खाने के ऊपर छिड़क कर खा सकते हैं।

दही :


दही में पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप खाने के साथ-साथ दही का भी हर रोज सेवन कर सकते हैं। दही का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं चाहे इसे सलाद में मिलाकर खाएं, या रायता बनाकर। इसे आप जिस तरह से भी खाएंगे आप को पोषण ही प्रारंभ होगा प्रदान होगा।

ग्रीन टी :

ग्रीन टी न्यूट्रीशन का एक अच्छा स्रोत है। हर रोज ग्रीन टी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और वजन भी कम होता है। ग्रीन टी में जितनी ऑक्सीडेंट पाई जाती है उतनी किसी में भी नहीं पाई जाती है और यह रक्त संचार को भी सुधारता है।

फल सब्जियां :


आजकल के जमाने के लोग फल और सब्जियों से ज्यादा जंक फूड जैसी खाने वाली चीजें को पसंद करते हैं। पर यह केवल अच्छे स्वाद के लिए होते हैं ना की सेहत के लिए। इसलिए अच्छी सेहत के लिए फल और सब्जियों का सेवन करना बहुत जरूरी है |


Share
Message
Twitter
Email
Print