क्या आप वक्त से पहले हो रहे हैं बूढ़े ? इन 5 संकेतों को पहचानें।

क्या आप वक्त से पहले हो रहे हैं बूढ़े ? इन 5 संकेतों को पहचानें।

Introduction

उम्र के साथ -साथ लोगों की इम्यून सिस्टम कमज़ोर हो जाती है और मसल्स भी वीक होने लगते हैं। उम्र के साथ बुढ़ापा आना नार्मल सी बात हैं। लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण पहले से ही देखने को मिल जाते हैं। कुछ संकेत आपको दिख जाते हैं जिससे आपको पता चलता हैं कि आप बूढ़े हो रहे हो और आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखने कि जरूरत पड़ती है।

आइये जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।

1. धीरे – धीरे टहलना

अगर आप 40 साल के हैं और आपकी चाल धीमी है ,तो ये इस बात की ओर इशारा करता है कि आप में बुढ़ापे के लक्षण आ रहें हैं। ऐसे में आपको टहलना चाहिए ओर एक्सरसाइज करनी चाहिए। आपको एक मिनट में 100 कदम चलना चाहिए। आपको 5 मिनट से लेकर 30 मिनट तक चलना चाहिए।

2. कमज़ोर याददाश्त

जैसे – जैसे उम्र बढ़ती है ,याददाश्त भी कमज़ोर होने लगता हैं। ये 40 साल की उम्र से शुरू हो सकती है। आपको लोगों के नाम याद करने में या फिर किसी पुरानी बातों को याद करने में परेशानी हो सकती है। आप अपने दिमाग को तेज़ और तंदूरस्त बनाने के लिए हेल्दी खाना खाएं और एक्सरसाइज करें।

3. जोड़ों का दर्द

उम्र बढ़ते ही लोगों को जोड़ों के दर्द की प्रॉब्लम होने लगती है। बुढ़ापे में सभी को नहीं ,पर मोस्टली लोगों को जोड़ों के दर्द से गुजरना पड़ता हैं। जब महिलायें 55 साल और पुरुष 45 के हो जाते है ,तो उसके बाद उनमें aaritiyoarthrities होने की सभांवना होती है। इसका कोई सटीक इलाज नहीं हैं। लेकिन आप इस प्रॉब्लम को एक्सरसाइज स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वॉक के माध्यम से कम कर सकते हैं।

4. रूखी स्किन

उम्र बढ़ने के साथ हमारे चेहरे की नमी कम हो जाती है। 40 – 45 साल के बाद चेहरा रूखा और बेजान होने लगता हैं ,उम्र से पहले स्किन का ड्राई होने की और भी वजह हो सकती है। इससे बचने के लिए आप गर्म पानी से चेहरा ना धोएं ,खूब पाने पियें , मॉइस्चराइजर लगाएं और ज्यादा liquid डाइट लें।

5. अनियमित पीरियड्स

30 से 40 साल के बीच आपके पीरियड पहले जैसे रेगुलर नहीं रहते हैं। इसे प्री मेनोपॉज़ कहते हैं। इस समय हमारे शरीर में एस्ट्रोजन बनता हैं। अगर आप 30 साल के हैं और आपके पीरियड्स में अचानक कोई बदलाव आता है और आपके पेट में दर्द होता है ,तो आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।

Share
Message
Twitter
Email
Print