जो लोग रोज़ अंडे का सेवन करते हैं उनको ये बात पता होनी चाहिए!

जो लोग रोज़ अंडे का सेवन करते हैं उनको ये बात पता होनी चाहिए!

Introduction

ये तो आपने सुना ही होगा ,हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं ,आपको भी याद होगा सन्डे हो या मंडे रोज़ खाओ अंडे। अंडे में ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। साथ ही इसे नाश्ते के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप भी अंडे खाते हैं या खाना बहुत पसंद करते हैं तो आपको भी ये बात पता होनी चाहिए।

विटामिन से भरपूर है अंडा

अंडे में एमिनो एसिड पाए जाते हैं ,इसके अलावा ये विटामिन A ,B ,B 12 ,विटामिन डी और विटामिन ई से भी भरपूर होता है। इसके अलावा ये फोलेट सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा सोर्स माना जाता है।

अगर आप अंडा रोज़ खाते है ,तो इसे एक दिन गैप करके खाना शुरू कर दें , क्योंकि गर्मी ज्यादा है और आप lockdown की वजह से बाहर भी नहीं जा पाते हैं।

हमारे शरीर की कोशिकाएं प्रोटीन से ही बनी है ,इसलिए अंडा खाने से हमारे शरीर को ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन मिलती है। लेकिन इसका फायदा तभी होगा जब सही तरह से अंडा पचेगा इसके लिए पाचन तंत्र का ठीक रहना जरूरी है।

इसे खाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि एक दिन में एक ही अंडा खाएं और ऐसे ही इसे लगातार खाएं 2 अंडे खाना भी नुक्सान पहुंचाता है।

अंडा शरीर को एनर्जी और पोषण देता है। लेकिन rich नुट्रिशन और हाई प्रोटीन को पचाने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है।
अगर आप रोज़ योग ,एक्सरसाइज या कोई ऐसा शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं तो आप हर दिन अंडे का सेवन ना करें।

Share
Message
Twitter
Email
Print