अस्थमा के मरीज़ अपने भोजन में शामिल करें ये पांच चीज़ें, मिल सकता है लाभ।

अस्थमा के मरीज़ अपने भोजन में शामिल करें ये पांच चीज़ें, मिल सकता है लाभ।

Introduction

सर्दियों के मौसम में जहां कई तरह कि बीमारियां हमें परेशान करने की कोशिश करती है वहीं दूसरी तरफ पहले की बीमारियां और परेशान क्र देती है, इसी में से एक है अस्थमा की। इन मरीज़ों कि लिए इस मौसम में कई तरह की दिक्क्तें आ जाती हैं। ठंड की वजह से अस्थमा के मरीज़ बहुत परेशान हो जाते हैं ,इनको सांस लेने में प्रॉब्लम होती हैं ,इनके वायुमार्ग में सूजन हो जाती है ,जिससे ये बहुत परेशान रहते हैं। ऐसे में इन मरीज़ों को अपने खान -पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती हैं।

तो चलिए आज हम जानते हैं कि इनको की चीज़ों का सेवन करना चाहिए जिससे इन्हें फायदा मिले

1. Vitamin E

अगर आप अस्थमा के पेशेंट हैं तो आपको ऐसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन इ हो। इसके लिए आप पालक ,पीनट बटर और बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं। अस्थमा के मरीज़ों में विटामिन डी की कमी हो जाती हैं। ऐसे में आपको विटामिन डी से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए ,अगर आप नॉन-वेज का सेवन करते हैं तो आप ओमेगा -3 फूड्स जैसे मछली का सेवन करना चाहिए। ये सब अस्थमा के मरीज़ों के लिए फायदेमंद होता हैं।

2. Vitamin C

अस्थमा के मरीज़ों को विटामिन सी से भरपूर चीज़ों का सेवन करना चाहिए ,जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां ,खट्टे फल ,मटर ,कीवी और टमाटर आदि को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसके अलावा इनको बीटा कैरोटीन युक्त खाध पदार्थ भी अपने आहार में शामिल करना चाहिए। जैसे शकरकंद ,गाजर ,रेड पेपर आदि इनके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। वहीं अस्थमा के रोगियों को ब्लैक टी ,सलाद ,सेब का सेवन भी फायदेमंद होता है।

3. गुनगुना पानी पियें :

सर्दियों के मौसम में अस्थमा के रोगियों को अपने ऊपर ज्यादा ध्यान देना चाहिए खान – पान के ऊपर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप सुबह उठकर सबसे पहले दो गिलास गुनगुना पानी पीएं। इसके बाद आप हेल्दी नाश्ता करें ऐसा करने से आपका हेल्थ भी ठीक रहेगा और आपको आराम मिलेगा। आप समय पर खाना खाएं जैसे -हरी सब्जियां ,दाल रोटी ,शरीर को फायदा पहुँचाती हैं।

4. सूप , फल आदि का सेवन करें :

अस्थमा से पीड़ित लोगों को शाम के समय कुछ हल्का खाना खाना चाहिए या हल्का सूप पी सकते है ,कुछ फल भी खा सकते है। फल हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इसलिए अस्थमा के रोगियों को अपने खान -पान में जरूर शामिल करना चाहिए। आप रात के खाने में रोटी ,हरी सब्जियां और दाल खा सकतें है। इसके बाद आपको रोज़ एक गिलास दूध पीना चाहिए। आपको फायदा मिलेगा।

Share
Message
Twitter
Email
Print