एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के योगासन

एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के योगासन

Introduction

आजकल एकाग्रता में कमी एक आम समस्या हो गई है। अगर कहीं दूर से गाने की आवाज आ रही है तो हमारा मन दूसरे कामों से भटक जाता है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं और उसी के दौरान किसी ने आपके फोन पर मैसेज किया तो आपका ध्यान तुरंत मैसेज पर चला जाता है, और पढ़ाई से ध्यान हट जाता है। जिससे आपकी एकाग्रता खत्म हो जाती है। वास्तव में हमारी एकाग्रता शक्ति बहुत कमजोर होती है। एकाग्रता शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छी नींद बहुत आवश्यक है। शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारे मस्तिष्क को भी आराम की जरूरत है, और मस्तिष्क को आराम तब ही मिलता है, जब हम उचित नींद लेते हैं। सही तरीके से नींद लेने के बाद आपका दिमाग भी अच्छे से काम करता है। और आप जो भी कार्य करेंगे पूरे मन से कर पाएंगे।

वैसे तो व्यायाम सेहत के लिए अच्छा होता है पर सामान्य सी एक्सरसाइज आपकी एकाग्रता को भी बढ़ा सकती है। उदाहरण के तौर पर एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपने आसपास की छोटी से छोटी चीजों की आवाज सुनने की कोशिश कीजिए। मन चंचल होता है और इसका एक जगह केंद्रित रहना मुश्किल है। यही कारण है कि हम अपने कामों पर फोकस नहीं कर पाते हैं। इसलिए एकाग्रता बढ़ाने के लिए हम कुछ योगासन भी कर सकते हैं।

1. ताड़ासन :

इस आसन को करने से तनाव एवं चिंता से राहत मिलती है।

विधि :-

  • फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को एक-दूसरे के समांतर रखें।
  • फिर दोनों हाथों की उंगलियों को फंसाते हुए ऊपर उठाएं।
  • इसके बाद गहरी सांस भरते हुए आप अपने पंजों पर खड़े हो और शरीर को ऊपर की ओर खींचें और फिर सांस को छोड़ते हुए नॉर्मल पोज़ीशन में आ जाएं।
  • इस आसन को लगभग 10 मिनट तक करें।

2. वृक्षासन :

इस आसन में आपको एक पैर पर खड़ा रहना पड़ता है और पुरे ध्यान को एकाग्र करना पड़ता है। वृक्षासन करने से चिंता से मुक्ति पाई जा सकती है।

विधि :-

  • समतल जगह पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को आपस में जोड़ ले।
  • इसके बाद शरीर को संतुलित रखते हुए दाएं तलवे को बाएं पैर के जांघ पर रखें।
  • फिर हाथों को ऊपर उठाएं और नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं।
  • थोड़ी देर इसी अवस्था में रहने का प्रयास करें।
  • इस आसन को दो से तीन बार तक कर सकते हैं।

3. नटराजासन :

इस आसन में शरीर को संतुलित बनाए रखना पड़ता है। ऐसे में यह एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है।

विधि :-

  • इस आसन को करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं।
  • अब एक पैर को आगे करें तथा दूसरे पैर को पीछे की तरफ से उठाते हुए घुटने से मोड़े।
  • फिर एक हाथ को आगे की ओर रखें तथा दूसरे हाथ से मोड़े हुए पैर को पकड़े।
  • अभी धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस आसन को 5 से 10 मिनट तक करें।

4. बकासन :

ऐसा माना जाता है कि बकासन करने से काम को लेकर एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिलती है।

विधि :

  • इस आसन को करने के लिए वज्रासन के मुद्रा में बैठ जाएं।
  • फिर हथेलियों को जमीन पर रखकर कोहनी को मोड़े।
  • अब दोनों पैरों को खींचते हुए दोनों घुटनों को कोहनियों के पास ले जाएं।
  • अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के भार को हथेलियों पर डालकर पैर को ऊपर उठाएं।
  • इस आसन को 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।
Share
Message
Twitter
Email
Print