स्वास्थ्य हृदय के लिए योगासन

स्वास्थ्य हृदय के लिए योगासन

Introduction

प्यार और आभार हमारे दिल के लिए अच्छा होता है, लेकिन यह दिल की को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नहीं होता है। आपके जीवन शैली से आपके हित के साथ-साथ आप के अंगों के स्वास्थ पर भी काफी असर होता है। आपका हृदय का स्वास्थ्य होना इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपना जीवन कैसे व्यतीत करते हैं।

स्वास्थ्य ना होना कई कारणों से हो सकता है जैसे :

  1. अगर आप रोजाना 8 घंटे तक नहीं सोते हैं तो आपको दिल की बीमारी हो सकती है।
  2. अगर आप अधिक मात्रा में धूम्र पान या शराब का सेवन करते हैं तो दिल की बीमारी हो सकती है।
  3. अधिक समय तक लगातार बैठने से भी दिल के रोग का खतरा बढ़ जाता है।

जिन लोगों को ह्रदय की बीमारी है उन्हें हमेशा अच्छे आहार खाना चाहिए। सही मात्रा में भोजन करना उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि सही भोजन करना। अगर अधिक मात्रा में भोजन करते हैं तो अधिक मात्रा में कैलोरी भी बनती है, जो आपके दिल के लिए हानिकारक हो सकता है। फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होते है, इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो ह्रदय रोग को होने से रोकते हैं।

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहुत से योगासन भी कर सकते हैं तो आइए जानते हैं ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए कौन से योगासन करने चाहिए :

स्वास्थ्य हृदय के लिए योगासन

वृक्षासन :

इस आसन के लिए सबसे पहले आप फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं। यह बहुत ही आसान मुद्रा है। इसके बाद अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर जोड़ लें। अब अपने बाएं पैर को उठाकर दाएं पैर के जांघ पर रखें। अब आप तो अच्छे से संतुलन बनाकर खड़े रहे और फिर पैर को नीचे करके वापस से उस अवस्था में आ जाएं। इस आसन से आपका दिल मजबूत रहता है।

ताड़ासन :

ताड़ासन करने के लिए आप सबसे पहले फर्श पर सीधा खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच आहत से एक खोज की दूरी बनाएं रखें। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और उंगलियों को आपस में फंसा लें। अब दोनों हाथों को उल्टा करके आसमान की ओर ले जाएं। इस स्थिति मे 20-30 सेकंड तक बने रहे। यह आसन दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा है।

भुजंगासन :

भुजंगासन आपके दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद आसन है। भुजंगासन एक बहुत ही सरल आसन है। इस आसन को करने के लिए आप फर्श पर अपने पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को कंधों से अलग रखें। अब अपने दोनों हाथों पर आगे की शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं। ध्यान रहे कि कमर पर पर ही हो। इस आसन को 20-30 सेकंड तक करे।

सेतुबंधासन :

यह आसन आपको ही दहेज से संबंधित रोगों से बचाता है। इसके अलावा या पेट की चर्बी को भी कम कर देता है। इस आसन को करने के लिए फर्श पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को घुटनों के पास से मोरे और दोनों पैरों पर वजन डालते हुए कमर को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में रहते हुए 20 बार सांस लें और छोड़ें।

Share
Message
Twitter
Email
Print