मोटापा दूर करने के लिए योगासन।

मोटापा दूर करने के लिए योगासन।

Introduction

मनुष्य की प्रकृति की ओर से संतुलित और सुंदर शरीर मिलता है, पर वह गलत रहन-सहन पूरी आदत तथा खान-पान में अनियमित के कारण इस शरीर को बेडोल बना लेता है। आज के समय में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम शारीरिक श्रम उतना नहीं करते जितना कि हमारे द्वारा खाने के बाद किया जाना चाहिए।

योगाभ्यास सर्वोत्तम उपाय इसलिए माना जाता है क्योंकि इससे मन मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं तो आइए जानते हैं मोटापा कम करने के लिए कुछ योगासन।

1. कपालभाति प्राणायाम :-

पेट की चर्बी घटाने के लिए यह एक रामबाण उपाय है। इस आसन को करने से शरीर का वजन कम होता है, इस गुणकारी आसन के प्रभाव से मोटापा घटाने में तो मदद मिलती ही है पर उसके साथ-साथ चेहरे की सुंदरता में भी निखार आता है।

कपालभाति करने की विधि :-

  • सबसे पहले ही इस आसन को करने के लिए सामान्य मुद्रा में बैठ जाएं।
  • फिर अपने दाएं पैर बाएं जांघ के ऊपर लाएं और बाएं पैर को दाएं जांघ के नीचे लगाएं।
  • ऐसे बैठने के बाद सांसों को बाहर छोड़ ना होता है।
  • पेट को अंदर की ओर धकेले इस क्रिया को सुबह के समय 5 मिनट करना चाहिए।

2. अनुलोम-विलोम प्राणायाम :-

अनुलोम-विलोम शरीर में ब्लड सरकुलेशन दुरुस्त रखने में मददगार होता है। मानव शरीर में सबसे ज्यादा चर्बी पेट, कमर और जांघों के आसपास जमा होती है इस आसन के प्रभाव से पेट अंदर हो जाता है।

अनुलोम-विलोम करने की विधि :-

  • सामान्य मुद्रा में बैठकर अपने पैर क्रॉस कर मोड़ ले।
  • अब अपने दाएं हाथ को दाएं घुटने पर आराम से टिका दें।
  • और बाएं हाथ के अंगूठे से नाक का बाया छिद्र बाधित करें और दाएं छिद्र से गहरी सांस अंदर ले।
  • फिर बाएं छिद्र छोड़ दे और दाएं छिद्र बाधित करें और अंदर ली हुई सांस धीरे-धीरे बाएं छिद्र से बाहर निकाले।

3. नौकासन योग :-

पेट और नाभि के आसपास के भाग को सुडौल बनाने के लिए गुणकारी है।

नौकासन करने की विधि :-

  • सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • हाथों को सीधा कमर से सटाकर रखें।
  • अब धीरे-धीरे अपनी गर्दन ऊपर की ओर ले जाएं और अपने हाथ से सीधे रख कर गर्दन के समान ऊपर उठाएं।
  • अब आप अपनी दोनों पैरों को भी एक साथ ऊपर उठाएं।
  • इस मुद्रा में आप लगभग 30 सेकंड बने रहें।

4. बालासन योग :-

यह आसन तेजी से वजन कम करने के लिए काफी उपयोगी है पेट, कमर और जांघों की चर्बी इस आसन से तुरंत कम होने लगती है।

बालासन करने की विधि :-

  • सबसे पहले आप अपने घुटनों को मोड़कर बैठ जाए।
  • एड़ियों पर शरीर का वजन बनाते हुए और सांस अंदर लेते हुए आगे की ओर झुके।
  • आपके हाथ सीधे होने चाहिए और हथेलियां जमीन से लगे होने चाहिए।
  • इस मुद्रा में लगभग 30 सेकंड तक रहे।

5. सेतुबंध आसन :-

इस आसन से शरीर की रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और सीधी होती है।

सेतुबंध आसन करने की विधि :-

  • सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • दोनों पैरों को समांतर रखें और दोनों हाथ सीधे रख कर जमीन पर लगा लें।
  • अब गहरी सांस लेते हुए अपनी कमर को ऊपर उठाएं याद रहे कि हाथ जमीन पर ही रहे।
  • इस अवस्था में लगभग 1 मिनट तक रहे।
Share
Message
Twitter
Email
Print