शरीर को लचीला बनाने के लिए योगासन।

शरीर को लचीला बनाने के लिए योगासन।

Introduction

फुर्तीला और लचीला का शरीर कौन नहीं चाहता है, लेकिन गलत लाइफस्टाइल और दिनचर्या के कारण यह संभव नहीं हो पाता है। क्योंकि आजकल के हर व्यक्ति चाहे तो वह लड़के हो या लड़की अपने अपने कामों में इतने हद तक व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने शरीर का कोई ख्याल नहीं रहता है। हर व्यक्ति के शरीर में किसी तरह की बीमारी ना हो मतलब कि शरीर को निरोगी रखना ही मनुष्य का पहला कर्तव्य है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या को ठीक करनी चाहिए, अच्छे खान-पान करने चाहिए। सबसे ज्यादा जरूरी है शरीर को फुर्तीला और लचीला बनाना।

तो आइए जानते हैं शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए कौन से योगासन करने चाहिए :-

1. उत्तानासन :

उत्तानासन के अभ्यास से हिप्स और हैमस्ट्रिंग पर खिंचाव आता है और घुटने तथा जांघो को मजबूत बनाता है। इसे करने की अवधि 15 से 20 सेकंड के बीच होने चाहिए।

विधि :

  • फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • कमर को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
  • अब कमर को हल्का सा पीछे की ओर ले जाएं।
  • अपने हाथों से टखने को पीछे की ओर से पकड़े।
  • आपके पैर एक दूसरे के समांतर रहेंगे।
  • सिर के नीचे की तरफ झुकाएं और टांगों के बीच से झांक कर देखते रहे।
  • इस स्थिति में 15 से 30 सेकंड बने रहे।

2. वीरभद्रासन :

इस आसन को एक टांग पर 20 सेकंड तक करने को कहा जाता है। इस आसन से एड़ी, जांघो, कंधों, हाथ, पीठ सब मजबूत रहते हैं।

विधि :

  • फर्श पर सीधा खड़े हो जाएं।
  • अब ताड़ासन की मुद्रा में आ जाएं।
  • दोनों पैरों को आगे पीछे करके 3 फीट की दूरी बना ले।
  • दोनों हाथों की हथेलियों को सिर के ऊपर ले जाकर आपस में जोड़ ले।
  • अब आगे वाले पैर के घुटने को थोड़ा मोड़ ले।
  • सिर को पीछे की ओर झुका है और ऊपर की ओर देखें।
  • ऐसी स्थिति में 30 से 60 सेकंड तक बनाए रहे।

3. भुजंगासन :

इस आसन से रीढ़ की हड्डी को मजबूती और लचीलापन बढ़ सकता है। इस मुद्रा में शरीर सांप की तरह दिखाई पड़ता है।

विधि :

  • पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
  • हाथों को कंधे के बराबर ले आए।
  • अब हथेलियों पर शरीर को उठाएं।
  • सिर को पीछे खींचते हुए, छाती को आगे की तरफ निकाले।
  • ध्यान रहे कि कमर फर्श पर ही हो।
  • इस स्थिति मे 20 सेकंड तक बने रहे।

4. धनुरासन :

इस आसन से पूरी पीठ को बढ़िया तरह से खिंचाव मिलता है। इस अभ्यास से कमर में लचीलापन बढ़ता है। और कमर मजबूत होती है। और इस आसन से ब्लड सूगर लेवल भी कम होता है। इस आसन में व्यक्ति बिल्कुल धनुष की तरह दिखाई देता है।

विधि :

  • फर्श पर पेट के बल लेट जाएं और पैरों को एकसाथ जोड़कर हाथों को पैरों के पास रखें।
  • धीरे-धीरे घुटनों को पीछे से मोड़ और हाथों से पंजों को पकड़े।
  • सांस भीतर की ओर खींचे और सीने को उठाएं।
  • करीब 30 सेकंड बाद सांस छोड़ते हुए पुरानी स्थिति में लौट आए।
Share
Message
Twitter
Email
Print