क्या आपके बच्चे का पेट भी खराब रहता है ? तो दवा के साथ-साथ आजमाएं ये घरेलु नुस्खें |

क्या आपके बच्चे का पेट भी खराब रहता है ? तो दवा के साथ-साथ आजमाएं ये घरेलु नुस्खें |

Introduction

कई बार जब बच्चे छोटे होते हैं ,तो उनके दांत निकलते हैं ,तब पेट खराब होने की समस्याएं आती है | कई बार तो हमें पता ही नहीं चलता कि बच्चे को लूज़ मोशन क्यों हो रहे है |

ऐसे में हमें दवाई के साथ घरेलु नुस्खें भी आजमाने चाहिए ,जो कि जल्दी असर करते है |
अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है (1 से 3 साल) ,और वो हमेशा पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहता है | ज़्यादा परेशानी तब होती है जब बच्चे को लूज़ मोशन हो जाए | इसे डायरिया या पेट खराब होना भी कहते हैं |

अगर बच्चे को लूज़ मोशन हो जाए तो ,बहुत ज़्यादा दिक्कत हो जाती है | उनके शरीर से सारा पानी निकल जाता है जिसकी वजह से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं ,हमेशा रोते रहते हैं | उनको अंदर से कमज़ोरी भी महसूस होती है | कई बार जब बच्चे के दांत निकलते हैं तब ये सब परेशानियाँ होती है ,उन्हें दस्त लग जाते है ,लूज़ मोशन होने लगते हैं |

लूज़ मोशन की समस्या दूर करने के नुस्खें :

1. ORS घोल :

लूज़ मोशन होने पर सबसे ज्यादा ORS घोल को फायदेमंद माना गया है। सदियों से माँ अपने बच्चे को यही घोल पिलाती आयी हैं | आप या तो इस घोल को केमिस्ट शॉप से ला सकती हैं नहीं तो ये घर पर भी आसानी से बन जाता है। इस घोल को बना कर थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे को देतें रहें ताकि बच्चे के शरीर में पानी की कमी ना हो | इस घोल की मदद से बच्चे के शरीर में हो रही नमक और पानी की कमी को पूरी किया जा सकता है |

2. चावल का पानी :

आप अपने बच्चे को लूज़ मोशन के समय चावल का पानी या माड़ भी दे सकते हैं ,इससे भीं शरीर में होने वाली पानी की कमी पूरी की जा सकती है |

3. बच्चे को केला खिलाएं :

लूज़ मोशन की वजह से बच्चे के शरीर में पानी के साथ-साथ पोटेशियम की भी कमी होने लगती है जिसको पूरा करना बहुत जरूरी होता है, ऐसे में आपको बच्चे को केला खिलाना चाहिए | केले में पोटेशियम ,जिंक ,आयरन ,कैल्शियम ,मैग्नेसियम और बी 6 भी पाए जाते हैं | इससे लूज़ मोशन को रोकने में भी मदद मिलती है |

4. छाछ और नारियल :

लूज़ मोशन में छाछ या नारियल के पानी को भी काफी कारगार माना जाता है | छाछ घर के बने होते हैं जो कि काफी कारगार होते हैं, ये जर्म्स और बैक्टीरिया से भी लड़ने में मदद करते हैं ,और पाचन शक्ति भी इससे सही रहती है |

छाछ 8 महीने से ऊपर के बच्चे को ही पिलायें | लूज़ मोशन में आप बच्चे को नारियल पानी भी दे सकते हैं दिन में 2 से 3 बार ,इससे बच्चे के शरीर में पानी की कमी पूरी होती है |

5. दही भी फायदेमंद होती है :

जब बच्चे का पेट खराब होता है तो आपको बाहर का कोई भी पैक्ड फ़ूड बच्चे को नहीं खिलाना चाहिए। आप उनको पैकेट वाली दही भी नहीं खिलाएं ,अपने घर की जमी दही खिलाएं, ज्यादा फायदा करता है |

दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो कि हमारे digestive सिस्टम के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और लूज़ मोशन को रोकने में भी हेल्प करता है |

Share
Message
Twitter
Email
Print