प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

Introduction

सभी गर्भवती महिलायें चाहती हैं कि उनका बच्चा जन्म के समय हेल्थी और तंदुरुस्त रहे ,इसलिए प्रेगनेंसी के समय महिलायें को अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन बहुत सारी महिलायें ऐसी होती है,जिन्हें नहीं पता होता है कि उन्हें प्रेगनेंसी के समय क्या खाना चाहिए और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। कभी -कभी महिलायें अपने खान -पान को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि क्या खाएं क्या नहीं खाएं।

तो चलिए आज हम जानेंगे कि प्रेगनेंसी में महिलओं के लिए क्या खाना फायदेमंद रहेगा।

1 दूध या डायरी उत्पाद :

प्रेगनेंसी के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए उनको अपने खान -पान में डायरी उत्पादों को जरूर शामिल करना चाहिए। डायरी उत्पाद जैसे :दूध ,दही और छाछ गर्वभती महिला को अपने खान -पान में जरूर शामिल करने चाहिए। इससे गर्भवती महिला और शिशु के विकास के लिए फायदेमंद माना जाता है।

2 हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए :

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे :पालक ,पत्तागोभी ,ब्रोकली आदि जरूर शामिल करना चाहिए। पालक में आयरन मौजूद होता है ,जो कि प्रेगनेंसी के समय खून की कमी को दूर करता है।

3 शकरकंद :

शकरकंद में विटामिन सी ,फाइबर ,फोलेट और विटामिन ए मौजूद होता है। जो कि प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

4 अंडा :

गर्भवती महिलाओं को अपने खान -पान में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में प्रोटीन ,कोलीन ,कोलेस्ट्रॉल ,एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन डी पाए जाते हैं। अंडे प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

5 ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए :

वैसे तो हर व्यक्ति को ज्यादा पानी पीना चाहिए। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका पालन कड़ाई से करना चाहिए। प्रेगनेंसी में महिलायें अक्सर सिरदर्द ,थकान और कब्ज से परेशान रहती हैं ,ज्यादा पानी पीने से ये सारी समस्याएं दूर हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को हमेशा अपने आप को हाइड्रेट रखना चाहिए।

आइये अब जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें हमें प्रेगनेंसी में नहीं खाना चाहिए।

ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिससे प्रेग्नेंट महिलाओं को परहेज़ करना चाहिए। लेकिन बहुत सारी महिलायें हैं जिन्हें नहीं पता कि प्रेगनेंसी के समय क्या नहीं खाना चाहिए।

1 कभी भी कच्चे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए :

प्रेगनेंसी में कभी भी कच्चे अंडे का सेवन ना करें। अच्छी तरह से पका हुआ अंडा ही खाएं।

2 शराब और धूम्रपान का सेवन न करें :

वैसे तो नशीली चीज़ों का सेवन किसी क लिए भी फायदेमंद नहीं होता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को नशीली पदार्थों से दूर रहना चाहिए। नशीली चीजों से गर्भ में पल रहे बच्चों के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। शराब पीने से गर्भपात का भी खतरा रहता है।

3 कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए :

प्रेगनेंसी के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। इस समय कच्चा पपीता खाना असुरक्षित माना जाता है ,कच्चे पपीते में ऐसे कुछ केमिकल पाए गए हैं जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे को नुक्सान पहुंचा सकता है।

4 कच्चे मांस का सेवन नहीं करना चाहिए :

प्रेगनेंसी में कच्चे मांस क सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए ,प्रेगनेंसी में अगर आप मांस खा रही हैं तो इस बात क ध्यान रखें कि मांस बिलकुल पका होना चाहिए। इससे गर्भपात का खतरा बना रहता है।

5 बिना धुली फल और सब्जियों का सेवन न करें :

किसी भी फल या सब्जियों का सेवन बिना धोये ना करें, क्योंकि इसमें टॉक्सोप्लाज्मा नाम का बैक्टेरिया होता है ,जो कि होने वाले शिशु को हानि पहुंचाता है

Share
Message
Twitter
Email
Print