प्रेगनेंसी में पेट दर्द से छुटकारा पाने के घरेलु नुस्ख़े।

प्रेगनेंसी में पेट दर्द से छुटकारा पाने के घरेलु नुस्ख़े।

Introduction

जब महिलायें प्रेग्नेंट होती है तो महिलाओं को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी सिर दर्द कभ मितली आना और कभी उल्टी से मन बेचैन होना ,इन्हीं सब दिक्कतों से महिलायें परेशान रहती है। इसके साथ कभी- कभी पेट में भी दर्द होने लगता है। प्रेगनेंसी के समय महिलायें नौ महीने किसी न किसी तरह से परेशान रहती है। मन में हर तरह का सवाल आता है और डर बना रहता है। अगर पेट में दर्द उठ जाए तो चिंता होने लगती है। अगर प्रेगनेंसी के समय उल्टी आना ,खाने पीने का मन ना होना ,जी मिचलना या पूरे शरीर में दर्द होना, ये साड़ी परेशानियां जब महसूस होती है। तब मन में डर लगता है कि सब नॉर्मल तो है। अंदर कुछ दिक्कत तो नहीं है ?

प्रेगनेंसी के समय सबसे ज्यादा डर उस वक्त लगता है जब आपके पेट में कहीं भी दर्द होता है। तो लोग डर जाते हैं। चलिए आज हम जानते है कि पेट में दर्द किस समय नॉर्मल होता है और किस समय आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए , और पेट दर्द से छुटकारा पाने का घरेलु तरीका क्या है ?

हल्का पेट में दर्द होना नॉर्मल है: अगर प्रेगनेंसी के शुरूआती 3 माह में यानी कि 1 से 12 हफ्ते के समय पेट में दर्द हल्का होता है तो सामान्य सी बात होती है ,क्योंकि इस समय में आपके शरीर के अंदर काफी बदलाव होते हैं। मॉर्निंग सिकनेस होती है ,गर्भाशय फैलने लगते हैं। लिंगामेन्ट्स स्ट्रेच होने लगते हैं। इन सब कि वजह से अगर आपके पेट में हल्का दर्द होता है तो ये नॉर्मल सी बात है। कोई घबराने वाली बात नहीं है।

गर्भाशय का आकार बढ़ना :

प्रेगनेंसी के समय जैसे -जैसे आपका गर्भाशय बढ़ने लगता है वह आपके पेट में दूसरे ओर्गेंस को डिस्प्लेस भी करता है और आपको ऐसा लगता है जैसे बिना कुछ खाये ही पेट भरा लगता है। ऐसे में पेट में हल्का दर्द भी होता है ,तो ये दर्द सामान्य सी बात होती है।

कब्ज और गैस की दिक्कत होना :

प्रेग्नेंट महिला को कई बार कब्ज और गैस की दिक्कत हो जाती है। इसकी वजह है कि प्रेगनेंसी के समय हमारे शरीर में प्रोजेस्ट्रोन नाम का हार्मोन होता है जो कि बढ़ने लगता है। जिससे आंत के रास्ते से खाना हमारे अंदर जाता है। वो प्रक्रिया बहुत ही धीमा पड़ जाता है। जिसके वजह से पेट में गैस बनने लगता है और हल्का दर्द होने लगता ह।

पेट दर्द के घरेलु इलाज़।

थोड़ा -थोड़ा खाना खाएं :

अगर प्रेगनेंसी के समय आपके पेट में दर्द होता है ,तो आपको अगर भूख लगे तो एक बार में ज्यादा खाना ना खाएं ,थोड़े -थोड़े समय में कम -कम खाना खाएं ,अगर आपका पेट हल्का रहता है तो पेट में दर्द नहीं होगा।

फाइबर वाली चीजें खाएं :

आप अपने भोजन में फाइबर वाली चीज़ों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। खाने में हरी सब्जियां ,फल और चोकर रहीत आटें की बनी रोटियां खाएं। इससे पेट साफ रहेगा और पेट में दर्द भी नहीं होगा।

आराम करें :

अगर प्रेगनेंसी के समय आपके पेट में दर्द हो रहा हो तो ,आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए आपको ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेनी चाहिए।

आरामदायक कपड़े पहनें :

प्रेगनेंसी के टाइम पेट के स्किन और मांसपेशियां खींच जाती हैं ,जिसके लिए पेट पर ज्यादा जगह की जरूरत होती हैं। इसलिए इस समय हम ज्यादा टाइट कपड़े नहीं पहने तो अच्छा होगा, ढीले कपड़े पहनने चाहिए।

Share
Message
Twitter
Email
Print